फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : गौरा मेहंदी लगाओ हाथ, भोले लेके आएंगे बरात...

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा मेहंदी लगाओं हाथ, भोले लेके आएंगे बरात.... महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या मे भगवान भोलेनाथ को महिलाओं ने मेंहदी, हल्दी-तेल लगाने का रस्म निभाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने एक-दूसरे के गाल पर हल्दी लगा कर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े बजाकर बधाई गीत गाए गए। भोलेनाथ के विवाह पर चल रहे चार दिवसीय रस्म के दौरान मंदिर के आसपास का पूरा इलाका भक्तिभाव में भरा नजर आया।
वहीं दूसरी तरफ महाशिवरात्रि को लेकर एसपी ने प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर शिवालयों में भोलेनाथ और मां पार्वती के विवाह की रस्में होंगी। भगवान भोले के लिए वधु पक्ष वाले कपड़े, फल और मिठाइयां लाएंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन बुधवार को शिवजी को सेहरा बांधा जाएगा। गोपीगंज, ज्ञानपुर, सेमराध, सुंदरवन समेत अलग-अलग जगहों पर महादेव की बरात निकाली जाएगी।
इसके बाद शिव भक्त परिवार की ओर से माता-पार्वती और शिवजी के लग्न की रस्में शुरू की जाएंगी। रीति-रिवाजों के साथ माता पार्वती की विवाह के बाद उनकी विदाई होगी।
गोपीगंज नगर स्थित अति प्राचीन मंदिर बाबा बड़े शिव धाम, बाबा गोपेश्वरनाथ में मंगलवार की रात भोलेनाथ का महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के हल्दी चंदन का लेपन किया। हल्दी व मेहंदी रस्म में मालती, शीला, चिंता, रत्ना, सोनी, माया, रेनू, मधु, माला, मंजू, मंजू, कुसुम, अनीता आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें