फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: एक क्विंटल विस्फोटक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध तरीके से पटाखे बनाने की थी तैयारी

Tue, 28 Sep 2021 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विस्फोटक के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां थाना पुलिस ने नगर के वार्ड-4 स्थित एक मकान पर छापा मार कर एक क्विंटल विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए। इस धंधे में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रात में सूचना मिली कि अवैध तरीके से विस्फोटक और उपकरण नगर स्थित एक मकान में रखे गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने नगर के वार्ड चार में गुलाम गौस के घर छापा मारा। इस दौरान झोला और बोरी में विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए गए। गुलाम गौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

अवैध तरीके से पटाखे बनाने की तैयारी थी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि विस्फोटक सामग्री से अवैध तरीके से पटाखे बनाने की तैयारी की जा रही थी। उसने बताया कि लाइसेंसी कारोबारियों से विस्फोटक पदार्थ की खरीदारी करता है। इसमें सबसे खतरनाक प्रतिबंधित गंधक होता है। यह केवल लाइसेंसी पटाखा व्यवसायियों को ही मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि गोपीगंज के गहरपुर में कुछ दिनों पूर्व विस्फोट की घटना हुई थी। इसमें मकान मालिक झुलस गया था। विस्फोट के कारण आसपास के भवनों में दरार आ गई थी।

रोटहां में 12 लोगों की जा चुकी है जान
ज्ञानपुर। चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां में दो साल पूर्व एक कालीन कंपनी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से पश्चिम बंगाल के 12 मजदूरों की जान चली गई थी। गोपीगंज, घोसिया, माधोसिंह जैसे क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से पटाखे बनाने की सूचनाएं मिलती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें