फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कैंसर से जूझ रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार में घर की छत पर लगे एंगल के सहारे फंदे पर झूलकर एक युवक ने जान दे दी। युवक काफी दिनों से मुंह के कैंसर से परेशान था। बीएचयू के चिकित्सकों ने कैंसर के लाॅस्ट स्टेज पर होने के कारण जवाब दे दिया था।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार निवासी गोपाल शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा काफी दिनों से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार युवक को चौथे स्टेज का कैंसर था। जिसके कारण उसे चिकित्सकों की ओर से भी जवाब मिल गया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात सभी लोग खाना पीना खाकर सोने चले गए। वहीं युवक ने भी अपनी दवाइयां ली। इस बीच रात के समय वह छत पर जाकर छत पर लगे एंगल के सहारे खेत की तरफ लटक गया। सुबह खेत की तरफ गई महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो लोग दंग रह गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले इनके बड़े भाई की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। वहीं छह माह पूर्व मां का भी निधन हो गया था। तीन भाइयों में यह सबसे छोटा था। इसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें