फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रा को बचाने में बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के सदलूबीर बाजार के पास मंगलवार को दोपहर में छात्रा को बचाने में बाइक से गिरकर सुमित्रा देवी (50) पत्नी गुलाब चंद्र निवासी फूलपुर बहरिया प्रयागराज की मौत हो गई। वह मोढ़ से दवा लेकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के फूलपुर थानाक्षेत्र के बहरिया गांव निवासी सुमित्रा देवी मंगलवार की सुबह अपने पति गुलाब के साथ बाइक से मोढ़ एक निजी अस्पताल देने के लिए आई। यहां दवा लेने के बाद वह घर लौट रही थी। जैसे ही वह सदलूबीर के समीप पहुंची, तभी एक स्कूली छात्रा अचानक बाइक के सामने आ गई। छात्रा को बचाने के प्रयास में गुलाबचंद की बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक समेत गिर गए। इससे सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दुर्गागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें