फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटन गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
कारपेट सिटी में धूधू कर जलते काटन और कपड़े। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के कारपेट सिटी स्थित एक काटन व्यवसायी के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे दो दमकलों की मदद से आग बुझाने में पांच घंटे लग गए। इस दौरान भारी मात्रा में कपड़े और काटन जलकर राख हो गए। फैक्ट्री मालिक संजय बरनवाल ने बताया कि 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ है। कीमती मशीनों को बचा लिया गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कारपेट सिटी में संजय बरनवाल की गौरव इंडस्ट्रीज नाम से काटन फैक्ट्री है। एक यूनिट में कच्चा माल तैयार होता है जबकि उसी के थोड़ी दूरी पर दूसरी यूनिट स्थापित हैं जहां कपड़े का उत्पादन होता है। बताया जाता है कि सोमवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहले यूनिट में रखे कपड़ों से धुआं उठते कुछ लोगों ने देखा तो लोग सकते में आ गए। फैक्ट्री मालिक को सूचना देकर लोग आग बुझाने लगे। लेकिन देखते देखते आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगी और विकराल रूप ले लिया। इसी बीच सूचना पर दो अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया। दस्ते को आग बुझाने में लगभग पांच घंटे लग गए।
फैक्ट्री संचालक फौरी तौर पर आग के कारणों को नहीं बता सके । वहां मजदूर शार्ट सर्किट से आग लगी की बात बता रहे थे। अग्निशमन विभाग आग से नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें