सर्रोई/लालानगर। जिले में रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। मोरवा नदी के पुल से दर्शनार्थियों से भरी अनियंत्रित कार गिरने से तीन जबकि हाइवे पर बाइक सवार घायल हो गा। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहली घटना भदोही-औराई रोड स्थित मोरवा नदी पर सोमवार को सुबह उस समय हुई जब आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन-पूजन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें राकेेश कुुमार सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए जो प्राथमिक उपचार के बाद वापस लौट गए। मौके पर कोतवाली भदोही और थाना औराई पुलिस, 112 नंबर पहुंच गई थी।
दूसरी घटना गोपीगंज ओवरब्रिज पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ओमप्रकाश बिंद (35) निवासी किशुनदेवपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।