फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल दरों पर मिलेगा एपीएल गरीबों को राशन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के उन गरीबों के लिए खुशखबरी है, जिन्हें गरीब होने पर भी बीपीएल कार्ड से वंचित हैं। इससे वे शासन की तमाम योजनाओं का लाभ न ले पाने के साथ अनाज से भी वंचित हो जाते हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से प्राप्त बीपीएल परिवारों के लिए अतिरिक्त अनाज वितरण के लिए भदोही को प्रदेश के 21 निर्धनतम जिलों में शुमार किया है। इसके तहत जिले के 65 हजार कार्डधारक गरीबों को चिह्नित किया जाएगा। उन्हें बीपीएल कार्ड की तरह अनाज वितरण के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के चयनित लाभार्थी भी शामिल होंगे। एपीएल कार्ड पर ही मुद्रांकन कर खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व सर्वे कर जारी की गई बीपीएल सूची में तमाम अपात्रों ने अपना नाम शामिल करा लिया था। इससे वास्तव में जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे थे, वे बीपीएल कार्ड से वंचित होने के साथ इसकी वजह से तमाम सरकारी सुविधाओं से भी वंचित थे। उन्हें सिर्फ एपीएल कार्ड जारी किया गया था। इससे वे महज केरोसिन ले पाते हैं। जिले को अतिरिक्त बीपीएल परिवारों को राशन वितरण के तहत प्रदेश के 21 जिलों में शामिल करने से ऐसे गरीबों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत 491509 मीट्रिक टन चावल और 327370 मीट्रिक टन गेहूं का अतिरिक्त आवंटन प्रदेश को किया जा रहा है। प्रदेश शासन ने आपूर्ति विभाग को इस योजना के तहत 65 हजार एपीएलधारी गरीबों को चयन करने के लिए निर्देश दिया है। वर्तमान में जिले में कुल तीन लाख एपीएल कार्डधारक हैं। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राजन गोयल ने बताया कि 65 हजार गरीबों में 20 हजार रानी लक्ष्मीबाई योजना के लाभार्थी शामिल होंगे। इससे 45 हजार लोगों का ही चिह्नांकन किया जाएगा। ं

इनसेट
बाधवा समिति की सिफारिशों को प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। जिले के एपीएलधारी गरीबों को बीपीएल दरों पर राशन वितरण न्यायमूर्ति बाधवा समिति की सिफारिशों के तहत किया जाएगा। बाधवा समिति ने बीपीएल दरों पर राशन वितरण के लिए विधवा, लाइलाज बीमारी से पीडि़त, विकलांग, बेसहारों, पुनर्वासित बंधुआ श्रमिकों, सेक्स वर्करों, आदिवासी और जनजाति परिवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के लाभार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें