जमुंद मोहल्ले में शिविर में 65 को लगे टीके
फोटो-52
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। नगर के वार्ड नंबर 25 जमुंद मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र पर बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण किया गया। इस मौके पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी मौजूद रहे। उन्होने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि आज भारत इतनी आबादी होते हुए 100 करोड़ टीकाकरण के पार पहुंच चुका है।
सभासद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने टीकाकरण का कार्य किया। जिसमे 18 वर्ष से उपर से कुल 65 लोगो को कोविशील्ड टीके लगाए गए। लोगों को घर घर जाकर दो दिन से जागरूक किया गया। बताया कि वार्ड के भारी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है। गिने चुने लोग ही बाकी हैं। शिविर में स्वास्थ्य कर्मी निर्मला यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूबी, नूर बानो आदि मौजूद रहीं।