फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोरी समेत 48 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण का खतरा अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार एक किशोरी समेत 48 संक्रमित मिले हैं। जिसमें सात मिर्जापुर जिले के हैं। अब तक संक्रमित की संख्या 2451 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 193 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसी के साथ साथ तीन लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य भी हुए हैं। जबकि कुल ठीक होने की संख्या 2213 है वहीं 1456 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएंगी ताकि बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।
कोरोना बचाव को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले को लेकर जिलेभर में दहशत का माहौल है। होली के बाद से कोरोना अपना रंग दिखाना शुरू किया। 29 मार्च को होली संपन्न होने के बाद मामले लगातार बढ़ते गए। मास्क नहीं पहनने व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के कारण स्थिति भयावह होती चली गई। एक सप्ताह के अंदर 173 से अधिक मरीज मिल चुके है। हाल ही में लखनो निवासी संक्रमित युवक की बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 2451 कोरोना मरीजों को चिह्नित किया जा चुका है। जिसमें 2213 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है। सावधानी से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन से ही इसकी रोकथाम हो सकती है। कहा कि कई जगह लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा चरम पर है। आमजनों को कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें