नईबाजार। प्रशासिनक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को परगासपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक कर चौपाल लगाई। चौपाल में डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि मतदान आपका अधिकार है। इसकी मदद से आप अपने लिए आवश्यक परिवर्तन ला सकते हैं। इसलिए अपने मताधिकार को खुल कर प्रयोग करें। मताधिकार के क्रम में यदि कोई आपकी परेशानी है तो उसे भी प्रशासन से साझा करें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर एसपी एसपी राम बदन सिंह ने लोगों से कहा कि प्रशासन आपके लिए है। यदि चुनाव में कोई खलल डालने का प्रयास करता है या बाधित करेगा ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से किसी प्रलोभन से भी बचके रहने को आगाह किया। यह भी कहा कि यदि आपको कोई धमकाता है या जबरी करता है तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
चौपाल में सीओ भदोही प्रयांक जैन, कोतवाल सदानंद सिंह के अलावा निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू, सभाजीत सिंह, गया प्रसाद सिंह, निहाला सिंह, कल्लू सिंह, गोपाल सिंह, नन्हे सिंह, प्रदीप पांडेय, संदीप गौतम, विजयशंकर यादव, संतोष मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, पप्पू गिरी, शिवमणि मौर्य, विनोद दूबे आदि रहे।