जिले के सभी नौ थानों और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां आए 55 प्रार्थना पत्रों में मात्र 10 का निस्तारण हो सका। पुलिस से जुड़ी शिकायतें निस्तारित हो गईं, लेकिन राजस्व से जुड़े मामले लंबित रह गए।
ज्ञानपुर कोतवाली में कुल छह प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का निस्तारण हो सका। औराई कोतवाली में तहसीलदार तनुजा निगम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां आए 15 में मात्र तीन आवेदकों को त्वरित न्याय मिल सका। गोपीगंज कोतवाली में सब इंस्पेक्टर रामजी तिवारी की देखरेख में पांच मामले आए, सभी लंबित रह गए। चौरी में तीन, सुरियावां में सात मामले आए। सुरियावां में तीन का निस्तारण किया गया। ऊंज में पांच में किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। भदोही कोतवाली में कोतवाल गगनराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आठ प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण हो सका। कोइरौना में दो शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। दुर्गागंज में आए पांच प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण किया गया।