फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 45 आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने 45 दिन बाद भी नहीं लिया नियुक्ति पत्र, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में चयनित 45 आंगनबाड़ी सहायिकाएं कार्यभार ग्रहण करने नहीं आ रही हैं। करीब डेढ़ महीने बाद भी नियुक्ति पत्र न लेने पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी को दूसरा नोटिस जारी कर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। आगाह किया गया है कि कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1492 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां ढाई हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तैनात हैं। 60 साल से अधिक उम्र पूरी करने वाली 100 से ज्यादा सहायिकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए दो महीने पूर्व 346 सहायिकाओं की नियुक्ति की गई। इनमें 45 सहायिकाएं परियोजना कार्यालय ही नहीं पहुंचीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि 45 आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने अब तक या तो नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं किया है अथवा प्राप्त करने के बाद अपने पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं की हैं। इस संबंध में संबंधित सहायिकाओं को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण न करने पर उनके खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी। इनमें अभोली ब्लॉक में दो, औराई में पांच, भदोही में 13, ज्ञानपुर में तीन, डीघ में नौ, सुरियावां में छह सहायिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें