फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.93 लाख किसानों के खातों में पहुंचा 386 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शुक्रवार को जिले के एक लाख 93 हजार किसानों के खाते में 386 करोड़ रुपये पहुंच गए। प्रधानमंत्री के बटन दबाते ही खाते में दो-दो हजार आने का मेसेज मिल गया। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 में शुरू हुई। शुरूआती दौर में करीब 80 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार की पहली किस्त पहुंची, हालांकि बाद में कृषि विभाग और राजस्व विभाग की ओर से किसानों के खातों में गड़बड़ी दुरुस्त की गई। जिससे अब तक दो लाख 10 हजार किसान योजना में पंजीकृत हुए। अधिकतर किसानों के खाते में पांच से छह किस्त पूर्व में ही पहुंच चुकी थी। सातवीं किस्त का इंतजार कई दिनों से किसान कर रहे थे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही बटन दबाया जिले के एक लाख 93 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार की सातवीं किस्त भी पहुंच गई।
उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि शुक्रवार को एक लाख 93 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों के खाते में 386 करोड़ की धनराशि भेजी गई। जैसे ही सातवीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची उनके मोबाइल पर मेसेज भी आ गया। देवाजितपुर के किसान भोलानाथ उपाध्याय, परऊपुर के किसान रामेश्वर सिंह, भुड़की की महिला किसान मुनरा देवी ने बताया कि सातवीं किस्त उनके खाते में पहुंच गई। उप निदेशक ने कहा कि पीएफएमएस में दिक्कत होने से 15 हजार किसानों के खाते में सातवीं किस्त नहीं गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक सभी के खाते में दो-दो हजार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें