फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील के 35 परिवारों को अब भी आशियाने की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में बीते दिनों हुई बारिश के कारण कई लोगों के घर गिर गए थे। इससे कई लोग बेघर हो गए थे। इन सभी का सर्वे कराकर तहसील प्रशासन ने मुआवजा वितरण शुरू कराया है। ज्ञानपुर तहसील में अभी तक 107 लोगों में से 72 लाभार्थियों को दो लाख 27 हजार मुआवजा दिया है 35 लोगों का मुआवजा आज तक नहीं मिला है। वहीं अन्य तहसीलों में कई लोगों को मुआवजे की आस बनी हुई है।
विज्ञापन

अगस्त व सितंबर में तेज हवा के साथ हुई बारिश से कच्चे मकानों पर आफत बनकर टूटी। जहां कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। कई पशु भी इसके चपेट में आए। इससे कई पीड़ित दूसरे के घरों में आश्रय लिए थे। इन सभी का सर्वे कर तहसील प्रशासन मुआवजा राशि तो वितरण कर दिया है। इसमें कई लोग अभी वंचित हैं। ज्ञानपुर तहसील से अभी तक 107 लाभार्थियों में से 72 लोगों को कुल दो लाख 27 हजार मुआवजा दिया गया है। इसमें 35 लोग अभी भी राहत राशि से वंचित है। इसके अलावा औराई तहसील के अंतर्गत करीब 160 कच्चे मकान धरासाई हो गए थे जिसमें 135 लोगों को साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। जबकि 25 लोगों को अभी भी मुआवजा की आस बनी हुई। इसी क्रम में भदोही तहसील में 186 से ज्यादा लोगों को कच्चा मकान गिर गया था जिसमें 186 लोगों को मुआवजा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें