फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.15 फीसदी किशोरों को लगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में पांच साल से बारह साल तक के बच्चों को टीका लगाने की तिथि का इंतजार बेसब्री से बच्चे और अभिभावक कर रहे हैं। लेकिन इसे लक्ष्य के अनुसार लगाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। अभी 12 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों को अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरा डोज लेने में बारह से चौदह साल के बच्चों का बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं है। यहां 16 दिन में महज तीन फीसदी बच्चों को दूसरा डोज का टीका लगा है। इस चुनौती को पार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्यारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन विभाग से बातचीत की जा रही है। इन दिनो बहूत से बच्चे दूसरी डोज लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को बारह से चौदह साल के 66,853 बच्चों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 25943 बच्चों को कोरोना का प्रथम डोज लगाया गया। वहीं दूसरी डोज लेने वाले बच्चों की संख्या बहुत स्लो गति से चल रही है। अभी तक मात्र 2198 बच्चों को कोविड के दूसरा डोज का खुराक दिया गया है। महज अब तक डेढ़ फीसदी लोगों ने दूसरी खुराक लिया है। कोरोना नोडल प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों सहित लोगो को जागरूक किया जा रहा है। दूसरी डोज का समय आने पर बच्चे अभिभावक के साथ आकर टीकाकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें