फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी संग बदला मौसम, पुरूआ से लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक पखवारे से पड़ रही तल्ख गर्मी से रविवार को लोगों को राहत मिली। शनिवार की रात तेज आंधी संग बादलों के दस्तक से मौसम बदल गया। पुरवा हवाओं के चलते तापमान भी पांच डिग्री से अधिक लुढ़क गया। जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे पखवारे से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। अप्रैल में तो गर्मी का सितम बेहाल कर दिया। पूरे महीने तापमान रिकार्ड तोड़ बढ़ा। जिसेस लू के थपेड़ों संग सूरज की तल्ख किरणें लोगों को बेहाल करती रहीं। शनिवार की शाम को मौसम बदला। आसमान में बादलों के दस्तक संग हवाएं पुरवा हो गई। शाम को तेज आंधी चली, रात में ठंड हवाएं चलने के कारण लोग चैन की नींद सोए। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 42.7 डिग्री रहा वहीं रविवार को लुढ़ककर 37.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम ठंडा होने से खेल मैदान में बच्चे खेलते दिखे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि सोमवार को हल्का बादल छाए रहेंगे, हवाए तेज चलेगी, पारा सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें