फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: श्रमिकों के 260 बच्चों का कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विशेष नामांकन शिविर आयोजित किया गया। इसमें ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों एवं मुसहर बस्ती के 260 बच्चों का नामांकन किया गया। सभी को ड्रेस, किताब, बैग दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम शैलेष कुमार ने कई बच्चों से संवाद कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उनका नाम पूछने के साथ ही उत्साह बढ़ाया। तीन बच्चों आकांक्षा,मनीषा एवं विशाल का नाम प्रवेश पंजिका में अंकन किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बीएसए और बीईओ से कहा कि ईंट भट्ठों, मुसहर बस्तियों एवं अन्य वंचित क्षेत्रों में लगातार संपर्क अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि ऐसे बच्चों को चिह्नित कर नामांकन कराया जा रहा है। बताया कि शिक्षकों की मेहनत से जिला नामांकन में अब भी प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन धीरज सिंह ने किया। इस मौके पर डायट प्राचार्य विकास चौधरी, डीपीओ दिनेश कुमार मिश्रा, डीसी नवीन मिश्रा, सौरभ सिंह, कुलदीप चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें