फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं, 100% आर्द्रता से लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन दिन लू का अलर्ट है। मंगलवार को तपिश का असर बरकरार रहा। तापमान लगातार दूसरे दिन 44 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े से लोगों के चेहरे झुलस गए। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार तक जिले में रिकार्ड गर्मी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर ईरान से आ रही गर्म हवाओं से तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को तापमान स्थिर रहा। दिन का तापमान 44 और रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
बताया कि चार दिनों तक विशेष सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है। 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। वही आद्रर्ता 100 फीसदी के आसपास होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में 21 मई तक रिकार्ड धूप और लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण जिले में गर्मी बढ़ी है। सुबह आठ बजे ही मौसम तल्ख हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे से चार बजे तक तेज गर्म हवाएं चलीं। बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हो गए। शाम पांच बजे के बाद लोगों को तपिश से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें