विएनजीआईसी कालेज का मेन भवन। संवाद
ज्ञानपुर। पीएमश्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए 26 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण होगा। शिक्षा विभाग ने नए कक्ष निर्माण के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। एक-एक कक्ष के निर्माण पर 12 से 15 लाख तक खर्च आएगा। स्वीकृति मिलने पर कार्यदायी संस्था चयनित करके काम शुरू कराया जाएगा।
जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित 193 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज हैं। जिले के सबसे पुराने विद्यालयों में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज है। करीब 150 साल पुराने इंटर कॉलेज का दो साल पहले पीएमश्री में चयन हुआ। इसके बाद से विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र पूरी कर चुके कक्षा कक्ष धीरे-धीरे अब कमजोर होने लगे हैं। भविष्य में विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसलिए नए भवन की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब एक दशक पहले छह से सात अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण हुआ था।