ज्ञानपुर/घोसिया। एक ओर डीआरडीए प्रशासन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों का निर्माण पूरा कराने में लगा है तो वहीं दूसरी ओर पात्रता सूची में शामिल लाभार्थी सात माह से जमीन और धनराशि का इंतजार कर रहे हैं। औराई ब्लाक के कंसापुर वनवासी परिवारों की स्थिति यही है।
झोपड़ी में जीवन बीता रही गीता देवी, लक्ष्मीना देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी, मीना देवी, सीमा देवी, रीना देवी, कमली देवी, बेली देवी, सुनीता देवी, अतवारी देवी, ऊषा देवी, बिंदु देवी, सोनी देवी, विमली देवी, दुर्गा देवी, रेखा देवी, कोमली, शांति देवी, चमेला देवी, रेशमा ने बताया कि उन्हें तहसील प्रशासन ने आवासीय जमीन का आवंटन किया है, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला। एसडीएम औराई लालबाबू दुबे ने बताया कि यह मामला पिछले एसडीएम के कार्यकाल का है। मामले में तेजी दिखाकर लाभार्थियों के नाम आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाकर आवास का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। संवाद