केएनपीजी कॉलेज में लाभार्थियों को आवास की चाभी देते सीडीओ भानु प्रताप सिंह और जिपं अध्यक्ष अनिर?
- फोटो : BHADOHI
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को आवास दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छह ब्लॉक के 200 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई। नए घर की चाबी मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने शकुंतला देवी, जीरा देवी, सरिता देवी, राजकुमारी देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी सहित 200 लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी सौंपी। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि 2022 तक सभी को आवास मिल जाए। 2021 में सात हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं में बिचौलियों और दलालों का दखल समाप्त कर दिया है। जिससे योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। हर गरीब को छत मुहैया कराने के लिए आवास दिया जा रहा है। इसके पूर्व अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक मनोज राय आदि रहे।