फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक, परास्नातक की पढ़ाई संग तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर 18 हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जाएगा। इसमें स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में पढ़ने वाले 10 हजार छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और आठ हजार को टैबलेट मिलेगा। इसके लिए फीडिंग का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना से छात्र-छात्राओं के जल्द ही लाभान्वित होने की उम्मीद जग गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं संग कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं की सूची फाइनल कर ली गई है। इसको लेकर महाविद्यालयों में हलचल बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं की भागदौड़ तेज हो गई है। योजना से जिले में करीब 18 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। टेबलेट और स्मार्टफोन के लिए तहसीलों में स्टोर बनाए जाएंगे। इसके लिए तहसीलदारों को स्टोर कक्ष आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं। कमरों की साफ-सफाई के साथ ही खिड़की दरवाजे ठीक कराने की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों की होगी। योजना के तहत जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुुखर्जी महाविद्यालय भदोही, केशव प्रसाद मिश्र महिला महाविद्यालय औराई संग अन्य महाविद्यालयों में पंजीकृत 10 हजार और तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में पंजीकृत आठ हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के प्राचार्य और नोडल अधिकारी डॉ. मुरलीधर राम गुप्ता ने बताया कि फीडिंग कराई जा रही है। अभी फाइनल सूची तैयार नहीं हो सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योजना के तहत 18 हजार से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें