फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड से सवा बीघे गेहूं की फसलें राख,अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगीगंज/कौलापुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को आग लगने से सवा बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग को बुझाया गया जिससे आसपास की फसल बच सकी।
कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र का मैलौना-नेवाजीपुर गांव की सीमा पर गेहूं की फसल बोई गई है। रविवार को रहस्यमय ढंग से लगी आग ने एक बीघे फसल को देखते ही देखते राख कर दिया। शोरगुल के बाद पहुंचे लोगो ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते ही आग को बुझा लिया गया जिससे आसपास की फसलें बच गई। जय प्रकाश ने बताया कि खेत से कोई विद्युत तार भी नहीं गुजरा है कि शार्टसर्किट हुई। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि किसी अराजकतत्व ने आग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौलापुर प्रतिनिधि के अनुसार-कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी धर्मराज बिंद और श्यामधर बिंद के खेत में रविवार को उस समय आग लग गई जब विद्युत आपूर्ति के समय जर्जर हो चुके तारों के बीच तेज आवाज के साथ शार्टसर्किट हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते तब तक दोनों व्यक्तियों के लगभग पांच-पांच बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल खेत में ही जल कर राख हो गई। दर्जनों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें