फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 165 मामले रह गए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को एक बार फिर छलावा साबित हुआ। दूर-दराज से आए फरियादियों की ज्यादातर शिकायतें लंबित रह गई। तीनों तहसीलों में आए कुल 184 प्रार्थना पत्रों में मात्र 19 का निस्तारण हो सका। 165 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने आम जन की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान शिकायतकर्ता को भी सुनें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक अवश्य पहुंचें। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग लेकर निस्तारण किया जाए। उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार ने कहा कि कुल 93 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सात का निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, पीडी मनोज राय, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह आदि रहे। औराई तहसील में एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां पर आए 30 प्रार्थना पत्रों में आठ का निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर तहसील में गहमागहमी का माहौल रहा। भदेेही तहसील में आए कुल 61 प्रार्थना पत्रों में चार निस्तारित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें