फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के घर तक जाएगी वोटर गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। 2019 के चुनाव में जिले के ढाई लाख परिवारों में मतदान पर्ची संग मतदान पुस्तिका भी दी जाएगी। इसमें मतदान के लिए हर गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को जिले में मतदान होगा। इसके लिए 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। वोटिंग के प्रति जागरूकता लाने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर गाइडलाइन पुस्तिका का वितरण करेंगे। आठ पन्ने की इस बुक में ईवीएम से वोटिंग करने की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया है। मतदाता इस बुक को पढ़कर बिना किसी दिक्कत के वोट डाल सकेंगे। इसमें मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को ध्यान में रखे जाने वाली सभी जानकारी का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। हिंदी में प्रकाशित इस वोटर गाइडलाइन को मतदान तिथि से पहले संबंधित बीएलओ मतदान पर्ची के साथ घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यहीं नहीं इसमें मतदान में आने वाली परेशानी पर इसकी शिकायत आयोग स्तर पर करने के लिए वेबसाइट सहित आयोग और जिला प्रशासन की हेल्पलाइन सेवाओं के नंबर भी दर्ज होंगे। जिले के तीनों विधानसभाओं में करीब दो लाख 65 हजार परिवारों में यह पुस्तिका दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर गाइडलाइन बुक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए बीएलओ को लगाया जाएगा। तैयारी की जा रही है। बीएलओ मतदाता पर्ची संग पुस्तिका भी वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें