गोपीगंज। अशिक्षितों को शिक्षित बनाने में एकल विद्यालय की पहल सराहनीय है। मजबूत राष्ट्र के निर्माण में रसायनमुक्त धरती, नशामुक्त व्यक्ति... का नारा तभी सार्थक होगा जब देश का हर व्यक्ति शिक्षित होगा। उक्त बातें बृहस्पतिवार को बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर में आयोजित एकल विद्यालय आचार्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए एकल विद्यालय के शिक्षक नाम-मात्र के मानदेय पर कार्य कर जो योगदान दे रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। अंचल के बृजलाल, रीता देवी ने बताया कि जिले के संचालन समिति दानदाताओं के माध्यम से कुल 15 विद्यालयों को संचालित कराने का लक्ष्य है। पालिकाध्यक्ष ने 15 में से दो विद्यालयों का जिम्मा स्वयं उठाने की घोषणा की। समारोह में आए आचार्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंचल सचिव गोविंद मुरारी बरनवाल, सभासद आनंद मोदनवाल, बिंदेश गुप्ता, गेंदा देवी, ज्योति, सुरेश कुमार, रतनलाल आदि आचार्य मौजूद रहे।