फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छुट्टा पशुओं को बांधा, बैरंग लौटे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। छुट्टा पशुओं की मनमानी से किसानों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। शनिवार को पशुओं से परेशान शुकुलपुर चकबीरा के किसानों ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकबीरा में बांध दिया। सुबह नौ बजे स्कूल में पहुंचे बच्चे और शिक्षक वहां छुट्टा पशु बंधे देखकर परेशान हो गए। शिकायत के बाद भी दोपहर तक ब्लॉक स्तर का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। चार बजे के बाद पशुओं को वहां से हटाया गया, हालांकि इससे विद्यालय में दिन भर पढ़ाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

औराई विकास खंड के चकबीरा, त्रिलोकपुर, नकटापुर, गरौली, सेऊर समेत आसपास के कई गांवों में काफी दिनों से छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे थे। शनिवार को परेशान किसानों ने सुबह छह बजे प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुकुलपुर करीब 15 से अधिक छुट्टा पशुुओं को बांध दिया। सुबह करीब नौ बजे विद्यालय खुलने पर जब अध्यापक और बच्चे पहुंचे तो हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने जब पशुओं को भगाना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया। बच्चे तो पशुओं के डर से अपने- अपने घर चले गए, लेकिन अध्यापक पास के बगीचे में ही बैठे रहे।
प्राथमिक विद्यालय में 248 छात्र- छात्राएं एवं शिक्षामित्र सहित सात अध्यापक हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 285 छात्र-छात्राओं पर अनुदेशक सहित आठ अध्यापक कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी शुक्ला, प्रधानाध्यापक देवी प्रसाद पांडेय और विजय नारायण कुशवाहा ने यूपी 100 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस आई, लेकिन वह बिना कुछ किए लौट गई। इसके बाद संकुल प्रभारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी संग बीडीओ को फोन से अवगत कराया गया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। मामला एसडीएम कविता मीना के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरी को निर्देशित किया कि सभी पशुओं को औराई चीनी मिल स्थित अस्थाई गोशाला में भेजें। एसडीएम ने बताया कि औराई चीनी मिल परिसर में एक हजार पशुओं के राने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें