फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट को 16 बिंदुओ पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अंतिम सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 16 प्रमुख बिंदुओं पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी हरशिंकर सिंह की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण दिया गया। स्टेट कार्मिक डिप्लायमेन्ट प्रशिक्षक प्रभारी/जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी और राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट के संचालन,फुल आपरेशन संग सैद्धांतिक रूप से सभी सेक्टर मजिस्ट्रटों को विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी बारीकियों के संबंध में अवगत कराया। इसके साथ ही 16 बिन्दुओं एवं 11 मतदाता पहचान पत्रों के विषय में भी जानकारी दी। प्रपत्रों को भरने तथा अमिट स्याही के प्रयोग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम/वीवी पैट मास्टर ट्रेनर्स तथा सामान्य मास्टर ट्रेनर्स की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने बताया कि ईवीएम और वीवी पैट के सारे कनेक्शन रंग योजना के अनुसार सही स्थिति और सही साकेट में प्लग लगाने पर ही चलेंगे। स्वयं पीठासीन अधिकारी सीयू का पावर आन करेंगे, कंट्रोल यूनिट का पावर आन करते ही सींयू में वीयू का सीरियल नंबर प्रदर्शित होगा। जिसका मिलान पीठासीन अधिकारी करेंगे तथा सीयू में प्रदर्शित दिनांक समय सहीं है। इसके बाद बैट्री चार्जिंग प्रतिशत प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें