फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललही छठ पर रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुत्र की सलामती और लंबी उम्र की मांग को लेकर शनिवार को कालीन नगरी में ललही छठ की पूजा की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की और मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान कई स्थानों पर वेदियां बनाकर सामूहिक रूप से ललही छठ की पूजा की गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर परिसर में वेदी बनाकर व्रती महिलाओं ने छठ का पूजन किया। इस दौरान छठी मइया के महात्म्य की चर्चा की गई। धूप-दीप, नवैद्य के अलावा फल-फूल और विभिन्न तरह के प्रसाद मां को अर्पित किए गए। इसके बाद घर पहुंचकर विविध पकवान बने। छठ के मौके पर घर-घर मंगल गाए गए। इससे पूर्व शुक्रवार को ललही छठ की तैयारी में बाजारों में भारी भीड़ रही। देर रात तक पूजा के सामान और बच्चों के खिलौने आदि की खरीदारी होती रही। शनिवार को व्रती महिलाओं ने मां को महुआ और पंचमेवा का प्रसाद विशेष रूप से अर्पित किया। पूजा को लेकर मंदिरों पर व्रती महिलाओं की भीड़ पूरे दिन लगी रही।
लालानगर: हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ललही छठ की पूजा परंपरागत ढंग से हुई। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया। जिसमें भारी भीड़ रही। गोपीगंज नगर के काली देवी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में छठ पर्व के अवसर पर पुत्र की लंबी आयु की कामना के साथ व्रती महिलाओं ने पूजा पाठ किया। आयोजकों ने मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया, जिसमें छोटे बच्चे गुब्बारे, खिलौने खरीदते हुए दिखे। जबकि चाट-फुल्की और पकौड़ियां, जलेबी भी खूब बिके। इस मौके पर नगर पालिका परिषद परिषद की ओर से साफ-सफाई करवाई गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी तरह भदोही, औराई, जंगीगंज, सुरियावां, चौरी, महराजगंज आदि इलाकों में भी ललही छठ की धूम मची रही।
विज्ञापन

व्रत रख कर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की
फोटो-55
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ललही छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रात: सूर्योपासना के साथ महिलाओं ने व्रत रखा और अपने पुत्रों के सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना की। पर्व के चलते नगर के विभिन्न तालाबों और शिव मंदिरों में सुबह से ही व्रति महिलाओं की भीड़ लगी रही। छितनी तालाब स्थित शिव मंदिर पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा कर पुत्रों की दीर्घायु की कामना की।
प्राचीन शिव मंदिर छितनी तालाब पर ललही छठ पूजा पर महिलाएं सुबह से ही पहुंचने लगी थीं। इस दौरान पूजा की थाली को आकर्षक ढंग से पत्तों से सजाकर ललही छठ देवी की पूजा की गई। मदिर पर दिन भर व्रती महिलाओं का आना जाना लगा रहा। महिलाओं ने बताया कि परिवार की समृद्धि और पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रहती हैं। मान्यता है कि ललही छठ पर व्रत रहने से पुत्रों की आयु बढ़ती है। इस दौरान शिव मंदिर दिन भर गुलजार रहा। पूजन में उर्वषी जायसवाल, आरती जायसवाल, कुसुम जायसवाल, अंकिता जायसवाल, मीनू जायसवाल, पूजा जायसवाल, अन्नपूर्ण गुप्ता, प्रभावती देवी कोटिया, सुमन देवी, शक्ति देवी, मनोरमा आदि शामिल रहीं।


गोपीगंज: नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को ललही छठ धूमधाम से मनाई गई। तालाब और पोखरों के साथ गंगा तट पर स्थित शिव मंदिर पर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया।
नगर के सिद्धेश्वर महादेव, जोगीबीर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना के साथ छठी मैया की पूजा की। छठी मइया का गीत व भजन गायन करते हुए महुआ दूध, दही, घी, तिन्नी चावल, मेवा, फल फूल, साड़ी आदि पूजन सामाग्री चढ़ा कर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें