फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। परिवार के साथ जंगीगंज के नेवाजीपुर आए अधेड़ की शनिवार को लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गोपीगंज-मिर्जापुर रोड पर मिर्जापुर जिले की सीमा से सटे चील्ह थानाक्षेत्र के हनुमाननगर के समीप एक बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी बोलरो पलट गई। इससे उसमें सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिलेे के पड़री थानाक्षेत्र के भंवर कमलपट्टी गांव निवासी कपिल देव मौर्य (48) अपने परिवार के साथ जंगीगंज क्षेत्र के नेवाजीपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार को सुबह वहां से लौटते समय मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना अंतर्गत हनुमान नगर के पास बच्चे को बचाने में बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई। इससे उस पर सवार कपिल देव के अलावा मनीष कुशवाहा (38) सूरज मौर्या (26) निवासी भंवर कमल पट्टी पड़री और रवि (5) पुत्र कमलेश यादव निवासी हनुमान नगर चील्ह मिर्जापुर घायल हो गए। घायलों को निजी साधन से नागरिकों ने गोपीगंज स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर कपिल देव मौर्य को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें