फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमग गली और चौबारे

विज्ञापन
दीपों से जगमग गली और चौबारे
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों, महिलाओं से लेकर बड़ों ने भी जमकर खुशियां मनाईं। घर से लेकर प्रतिष्ठान रोशनी से नहाए नजर आए। सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना के लिए लोगों ने घरों और दूकानों में लक्ष्मी और गणेश की विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की।
अंधेरा दूर कर रोशनी की ओर जाने का संदेश देने वाले पर्व दीपावली को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही माहौल बनने लगा था। लोग घरों को सजाने में लगे रहे। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। सुबह से ही पटाखा आदि फोड़ कर पर्व की खुशियां मनाने में जुट गए। नगरीय इलाकों में ज्यादातर घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी फुलझड़ियां मंत्रमुग्ध कर रही थीं। घरों की रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई गत एक सप्ताह से चल रहा था। दीवाली के दिन सुबह से ही लोग पर्व को मनाने में जुटे रहे। नगर से लेकर देहात तक मिठाई की दूकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही। मान्यता है कि बारिश में कीड़े-मकोड़े अधिक बढ़ जाते हैं। कार्तिक मास में दीपावली पर सरसो के तेल का दीपक जलाने से कीड़े- मकोड़े मर जाते हैं। शाम ढलते ही लोग खेत-खलिहान से लेकर अन्य स्थानों पर दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मुहुर्त के अनुसार लोगों ने शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की और उसके बाद प्रसाद का वितरण किया। दीपावली को लेकर केएनपीजी परिसर में पटाखों की दूकाने सजाई गई थीं। छुरछुरी से लेकर राकेट, चरखी, अनार बम की भरमार थी। दिन भर दूकानों पर पटाखा खरीदने वालों की भीड़ रही। इसी तरह मिठाई की दूकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई पर भी दिखी महंगाई
ज्ञानपुर। दीपों के पर्व दीपावली पर मिठाइयां भी महंगी बिकी। 80 से 90 रुपए किलो बिकने वाला लड्डू 120 रुपए किलो तक बिका। खोवा और छेना की बनी मिठाइयां भी पूर्व की अपेक्षा 30 से लेकर 40 रुपए प्रतिकिलो अधिक दाम पर बिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें