फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के पीएम ख्वाब की बेनी ने उड़ाई खिल्ली

Sat, 04 Jan 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पीएम इन वेटिंग ही रह जाएंगे।
विज्ञापन


उनकी हसरत पूरी नहीं होने वाली। सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री की कुर्सी कई लोग मिलकर चला रहे हैं।

वर्मा शुक्रवार को यहां डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आने वाले 40 वर्षों तक भाजपा को सत्ता का सुख नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में ‘इन वेटिंग’ का प्रचलन काफी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

पढ़ें: जाते-जाते मोदी पर हमला बोल गए मनमोहन!

सांसद राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बेनी का मानना है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने ही भितरघातियों की वजह से हारी है।
विज्ञापन


पढ़ें: मोदी को विनाशकारी कहने पर बिफरी बीजेपी

दंगे, अपराध की बाढ़ है यूपी में
दिल्ली में आप को समर्थन देने जैसे सवालों पर बेनी बाबू चुप्पी साध गए। यूपी में कानून व्यवस्था पर बोले कि यहां अपराध, लूट, दंगे, छेड़छाड़ जैसे अपराधों की बाढ़ आ चुकी है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में दंगे सपा-भाजपा की मिलीभगत से सोची-समझी रणनीति के तहत कराए गए हैं। मुसलमानों को सपा छल रही है। कहने को मुख्यमंत्री एक हैं लेकिन उस कुर्सी को चलाने वाले कई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें