फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंचल और संच समितियों को किया प्रशिक्षित

Wed, 06 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एकल अभियान की ओर से संचालित 300 विद्यालयों की अंचल और संच समितियों का प्रशिक्षण प्रेस क्लब में हुआ। प्रभाग गतिविधि प्रमुख मालिक राम ने विद्यालयों के संचालन, संसाधन, शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताया। कहा कि अभियान से जुड़े लोग शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क योगदान देकर देश के लिए समर्थ पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में चार से 14 वर्ष के छात्रों को शाम तीन से छह बजे तक शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से उन्हें सुयोग्य नागरिक बनाने की दिशा में योगदान दिया जाता है। मुख्य अतिथि भारतीय विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि सबके समन्वय और सहयोग से ही एकल अभियान अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा। संभाग अभियान के संरक्षक सुभाष चंद्र शुक्ल, प्रमुख संजय सूर्या, अंचल अध्यक्ष सूर्य कुमार शुक्ल, पंकज आदि ने एकल अभियान को पूरी निष्ठा और समग्रता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान इंद्रपाल, पवन कुमार, दीपक कुमार, वीरेंद्र यादव, गुडिया, कनिकराम, रामकिशोर, पूनम, रेखा, ममता, विमलवासिनी, नीरज पांडेय, राजन कुमार गुप्ता, शेषनरायन गुप्ता, अदालत, सौरभ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें