बस्ती। जिले के एक स्कूल के छात्र शिवम पांडेय का चयन 36वीं दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 21 से 23 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम, दिल्ली में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर विनय शुक्ला, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवम पांडेय को ताइक्वांडो प्रशिक्षक आशुतोष सिंह (सेकंड डैन ब्लैक बेल्ट) का मार्गदर्शन प्राप्त है। प्रतियोगिता के दौरान भी वह उनके साथ रहेंगे। संवाद