फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास डाउन ट्रैक पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत का मामला लग रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। ट्रेन की चपेट में आकर शव क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त में ज्यादा कठिनाई आ रही है। मौके पर पहुंचे जीआरपी के एसआई सुनील मौर्या व अंगद राम ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त का काफी देर तक प्रयास किया। थानाध्यक्ष जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस व जीआरपी थानों की मदद से पहचान कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें