फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में जिले की छात्राओं ने लहराया परचम......

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के परिणाम में जिले की छात्राओं ने लहराया परचम
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भी बेटियों ने बाजी मारी है। पंजीकृत परीक्षार्थियों में 14384 छात्र व 14679 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 29063 परीक्षार्थियों ने बाजी मारी। शनिवार को जारी परीक्षा परिणाम 85.38 प्रतिशत रहा जिसमें 88.22 प्रतिशत छात्राएं व 82.67 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इस प्रकार 5.55 प्रतिशत अधिक जिलेे की बेटियों को कामयाबी मिली है।
इंटरमीडिएट के टॉपटेन की सूची
इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम इंटरनेशनल एकेडमी कराहपीठिया विद्यालय के सुबोध पांडेय ने 89.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसकेएस डीआईसी मोहम्मदनगर की साधना यादव ने 87.60 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। पटवा इंटर कॉलेज बेलघाट की मुस्कान भारती 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही हैं। इसके अलावा सावित्री विद्या विहार इंटर कालेज रामजीपुरम की माही गुप्ता ने 85.80 प्रतिशत, पं. चतुर्भुज तिवारी आदर्श इंटर कालेज अकेलवा ऐंठी शालू यादव 85.80 प्रतिशत, महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली शक्ति पांडेय 85.60 प्रतिशत, डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटीमिश्र के विनय वर्मा 85.60 प्रतिशत व दिव्य सिंह 85.60 प्रतिशत, महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली के आकाश 85.40 प्रतिशत, पं. आरएल आरके पांडेय इंटर कॉलेज होलापुर भदासी दिव्य 85.40, श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कालेज भदावल के शुभम मद्धेशिया 85.20 प्रतिशत, आरकेवीएस इंटर कॉलेज पूरा बभनान के मोहम्मद इरफान अंसारी 85.20 प्रतिशत, मां गायत्री देवी नकटीदेई कप्तानगंज की मान्या मिश्रा 84.80 प्रतिशत, एसकेएसडीआईसी मोहम्मदनगर के दिव्या शक्ति 84.60 प्रतिशत, स्व. आरएस डीडी इंटर कॉलेज करनपुर की अर्चना मिश्रा 84.60 प्रतिशत, यूनिक साइंस एकेडमी के सौरभ कुमार राव 84.60 प्रतिशत, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी की यादव सीमा रामकिशुन 84.40 प्रतिशत, स्व.डीसी इंटर कॉलेज चौबाह लालगंज के अभिषेक कुमार 84.40 प्रतिशत, श्रीएसबीएसजीबी इंटर कॉलेज रघुनाथपुर परशुरामपुर के कुलदीप वर्मा 84.40 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यह जिले के टापटेन सूची में नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

----
जिले के तीनों टापरों ने बताए सफलता के राज
एकाग्रता से सफलता हासिल करनेवाले सुबोध को आईएएस बनने का सपना
बनकटी के सिकराखुर्द निवासी सुबोध पांडेय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम इंटरनेशनल एकेडमी कराहपीठिया बनकटी में अध्ययनरत सुबोध का सपना आईएएस बनना है। इनके पिता बबलू पांडेय किसान हैं जबकि मां माया पांडेय गृहणी हैं। सुबोध ने कहा कि चार से पांच घंटे एकाग्रता से अध्ययन ने परीक्षा में सफलता दिलाई है। मात्र 4 से 5 घंटे की एकाग्रता से अध्ययन किया है। पड़ोसी गांव गंगहर निवासी बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत अध्यापक उमेश से इंग्लिश का कोचिंग किया है। सुबोध नें बताया कि उसकी पढ़ाई में माता माया पांडेय तथा कक्षा पांच में अध्ययनरत छोटे भाई समर पांडेय सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य मालविका व प्रबंधक अवधेश चौधरी का अत्यधिक योगदान है।
-------
आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं साधना
जिले के टॉपर सूची मे दूसरे स्थान पर रही छात्रा साधना यादव पुत्री राम धनी यादव कुर्थिया गांव के एक सामान्य से किसान परिवार की हैं। पिता रामधनी यादव कृषक जबकि मां उर्मिला यादव गृहणी है। साधना का सपना आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है। साधना कहती है कि कोविड काल में जब स्कूल बंद हुआ तो उसने घर पर रह कर मोबाइल से पढ़ाई की। मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। कभी मोबाइल का शौक नही पाला। विषय को पढ़कर समझने पर ज्यादा जोर दिया। सफलता का सारा श्रेय माता-पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के शिक्षकों देती हैं। कहा कि परिस्थिति कैसी भी कभी हिम्मत नही हारनी चाहिए। सफलता कभी गांव और शहर नहीं देखती बल्कि मेहनत व लगन से मुुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

--------
डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं मुस्कान
पटवा इंटर कॉलेज बेलघाट की छात्रा ने जिले में 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बेलघाट बाजार के निवासी पन्नालाल व उर्मिला की बेटी मुस्कान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में माता-पिता का काफी सहयोग रहा। पढ़ाई के समय विद्यालय पर जो समय मिलता था वह गुरुजनों के बीच ही व्यतीत करती थी। घर पर चार से पांच घंटे के अलावा दो घंटे कोचिंग और ऑनलाइन भी पढ़ाई करती थीं। गांव में पढ़ाई के समय बिजली की समस्या अक्सर बनी रहती है। बावजूद इसके लक्ष्य बनाया था कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करना है और उसी लक्ष्य के चुनौतियों के बीच पढ़ाई पर पूरा फोकस दिया और उसी का परिणाम है कि मैंने अच्छे अंक हासिल किए हैं। मुस्कान ने कहा कि वह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें