मृतक शिवा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन से सटे पिकौरा सानी गांव की बाग में मंगलवार को दोपहर में पेड़ से लटका शव मिला। इसके बाद गांव सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ही शव की पहचान परिजनों ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के रतासी गांव के रहने वाले शिवा (22) पुत्र बाबूलाल कप्तानगंज कस्बे में एक सैलून की दुकान में बाल काटने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह सात बजे घर से साइकिल लेकर वह निकला था। मंगलवार को दोपहर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के बाग में झाड़ियों के बीच पेड़ से लटके शव को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद बाग में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त शिवा के रूप में की। परिजनों का कहना है कि शिवा काफी सरल स्वभाव का था। कुछ दिन पहले वह अपने भाई के साथ मुंबई गया था, वहां से घर आकर एक सैलून की दुकान पर काम करने लगा था। शिवा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस के अनुसार फोन को लेकर उसका किसी से विवाद भी चल रहा था। परिजनों का कहना था कि सुबह 7 बजे वह जब घर से निकला तो गांव में एक व्यक्ति को पैसा भी दिया था।