फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पुलिस शव की शिनाख्त कराने में लगी
बस्ती। कुआनो नदी के अमहट पुल स्थित शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मंदिर के पुजारी की नजर शव पर पड़ी। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान है कि युवक ने कपड़े सहित नहाने के बाद कपड़ा निकाल कर बनियान और अंडरवियर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 28 साल है। पुलिस के मुताबिक युवक ने काले रंग का शर्ट व हॉफ बरमूडा पहन रखा था। मंदिर परिसर में कपड़ा उतार कर अमहट घाट पर स्थित शिव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ के डाल से गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें