फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज पुल से कुआनों में कूदा युवक,लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज पुल से कुआनो में कूदा युवक लापता
विज्ञापन

गोताखोर खोजबीन में जुटे, लालगंज कस्बे के व्यापारी का बेटा है मंदू
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के लालगंज कस्बे के पास कुआनो नदी पर बने पुल से मंगलवार को सुबह पांच बजे 30 वर्षीय युवक ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से व्यापारी के बेटे की तलाश जारी है। मगर समाचार लिखे जाने तक कहीं पता नहीं चला। अलबत्ता नदी में ढूंढ रहा गोताखोर भी डूबने लगा, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
स्थानीय कस्बा निवासी जयप्रकाश उर्फ मंदू कसौधन उम्र 30 वर्ष पुत्र परमात्मा प्रसाद मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे अपने घर से निकल कर पैदल कस्बे के पास से होकर गुजरने वाली कुआनो नदी के पक्के पुल पर पहुंचे। पहुंचते ही पुल पर बने रेलिंग के ऊपर चढ़कर नदी में कूद पड़े। उस समय पुल की तरफ प्रात: टहलने निकले तमाम लोगों की निगाह मंदू पर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की उनके घर के लोगों को जानकारी दी। घर के लोग रोते-चिल्लाते हुए नदी की तरफ दौड़ पड़े और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज लालगंज सचिंद्र मयफोर्स मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू करवाया। थानाक्षेत्र के बानपुर कस्बे से आठ सदस्यीय गोताखोरों की टीम बुला ली। सबकी मदद से खोज चालू करवा दिया। गोताखोरों की टीम में बवाली चौहान, रामकेश चौहान, महेंद्र चौहान, अजय चौहान, माधव चौहान, राजई चौहान, विद्यासागर चौहान, दयाराम चौहान शामिल हैं। इस दौरान काफी भीड़ मौजूद रही। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूबने लगा गोताखोर, हालत नाजुक
नदी की गहराई और बहाव तेज होने के कारण टीम में शामिल गोताखोरों में शामिल विद्या सागर चौहान भी लगभग 10 बजे नदी के पानी में डूबने लगा। किसी तरह अन्य गोताखोरों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। मौजूद चौकी इंचार्ज ने इलाज के लिए उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें