बस्ती। लालगंज क्षेत्र के गौरा गांव के सामने दो सितंबर को ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। संतकबीरनगर के घनघटा थाना क्षेत्र के रोतया बाजार निवासी संदीप गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
संदीप के अनुसार उनके भाई संदेश कुमार बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। गौरा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बिना हार्न बजाए लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संदेश को कैली अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद