फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर महराजगंज के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के देवरिया माफी के पास मिला शव
मुंडेरवा, बस्ती। थानाक्षेत्र के देवरिया माफी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। पहचान महराजगंज जनपद के निचललौल थानाक्षेत्र बरवा कृपाल निवासी 36 वर्षीय राम सवारे यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुंबई में मेहनत मजदूरी करने वाले राम संवारे यादव लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से गांव वापस जा रहे थे। सोमवार को ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। मुंडेरवा एसओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन से मेमो आया कि देवरिया माफी रेलवे गेट से 200 मीटर पूर्व की तरफ एक व्यक्ति का रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा है। मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने मृतक के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। घर वालों को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें