बस्ती। ललित ग्राम से नई दिल्ली को जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती परिजनों से भटक कर ट्रेन के कोच में इधर-उधर भटक रही थी। लड़की की हरकत से ट्रेन में तैनात जीआरपी एस्कॉर्ट पुलिस ने जब पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह गलती से ट्रेन में चढ़ गई और उसके समझ में कुछ नहीं आ रहा है, इस पर पुलिस ने बस्ती जीआरपी थाने पर लाकर परिजनों को सूचना दी।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक 19 वर्षीय लड़की ट्रेन के कोच में इधर-उधर भटक रही है और वह काफी घबराई हुई है।
ट्रेन में तैनात पुलिस की मदद से युवती को थाने पर लाया गया। जहां महिला कांस्टेबल सोनिका सिंह ने बातचीत की तो उसने अपना नाम संजना पुत्री चंदन शाह ग्राम पचपेड़ा थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार बताया। इस पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और बताया कि आपकी लड़की जीआरपी थाने पर मौजूद है, सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदार थाने पर आए। वहां पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। संवाद