बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर सोमवार को अमौली बाजार के करीब बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय सहदेव पुत्र शिवलोचन निवासी लालगंज पायरखास थाना छपिया जनपद गोंडा अपने परिचित गरजू (50) निवासी झिलाही थाना मनकापुर जिला गोंडा के साथ परसा की तरफ से आ रहा था।
अमौली से आगे बढ़ने पर बेलभरिया गांव के पास अंधे मोड पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे गरजू (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल बाइक चालक सहदेव को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण लगभग दो घंटे तक सहदेव रेफर होने के बाद भी इलाज के लिए नहीं जा पाया। बाद में परिजन निजि वाहन से सहदेव को जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गए।
मृतक गरजू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नही दी गई थी। बोलेरो तथा चालक पुलिस के कब्जे में है।