फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान 27 से

Mon, 21 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। युवा दल की बैठक कैंप कार्यालय स्थित सिविल लाइंस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से छात्र युवा दल एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान 27 अप्रैल से चलाया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि शहर के 25 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कहा कि स्वच्छ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी है। जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना है। जिसमें जन भागीदारी आवश्यक है। बैठक में सचिन शुक्ला, पंकज पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष दीपक गौड़, विवेक श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, रोहन श्रीवास्तव, विनय कुमार राजपूत, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें