फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न का एकजुट होकर जवाब दें महिलाएं

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर महिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करतीa प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
‘एकजुट होकर जवाब दें उत्पीड़न का महिलाएं’
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाएं उपेक्षा की शिकार: लीलावती
बस्ती। सपा महिला सभा का सम्मेलन में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर हुआ। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं उपेक्षा की शिकार हैं। उन्होंने महिलाओं से उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर जवाब देने की अपील की।
लीलावती ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के अधिकार हाशिये पर हैं। वे लगातार उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को यथोचित सम्मान, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से अपील की कि सम्मेलन के संदेश को घर-घर लेकर जाएं। भाजपा की सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों की घोर उपेक्षा कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि सपा ने सदैव महिलाओं को सम्मान और आदर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर शबनम खातून, गीता श्रीवास्तव, बदामा पांडेय, कृष्णा गुप्ता, अरुणिमा पांडेय, जाह्नवी, संध्या, आशा पाल, कौशिल्या गौड़, धनपत्ता, पतिराजी, शबीना, शारदा, सलमा खातून, मनभावती, सुनीता, चिरैता, माला, खुशनुमा, जैबुन्निशा, दुर्गावती, राजन सिंह, मनीष, गुड्डू पांडेय, उमाशंकर यादव, माधव यादव, संजय, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रशांत भारद्वाज, डब्लू पांडेय, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें