अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
बस्ती। अखंड सुहाग के लिए रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं का उत्साह देखते हुए बन रहा था। ग्रह-नक्षत्रों के बेहतर संयोग से व्रत की महत्ता और बढ़ गई। वहीं व्रत के लिए दिनभर खरीदारी होती है। महिलाएं बाजार में मेहंदी लगवाती दिखीं। इस दौरान पूरे दिन बाजार में खूब गहमागहमी रही।
सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को 16 शृंगार कर महिलाएं मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय को पुष्प, अक्षत, दीप आदि अर्पित कर करवा चौथ कथा का पाठ किया। नियत समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को चलनी से देखने के बाद पारण किया। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत से व्रती महिलाओं की पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। अखंड सौभाग्य, पुत्र, पौत्र के साथ लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।