परशुरामपुर क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार/मंगलवार की रात देवी जागरण का कार्यक्रम था। रात करीब एक बजे एक नकाब पोश महिला मंच पर चढ़ गई और देश विरोधी नारे लगाने लगी। इससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परशुरामपुर क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार/मंगलवार की रात देवी जागरण का कार्यक्रम था। रात करीब एक बजे एक नकाब पोश महिला मंच पर चढ़ गई और देश विरोधी नारे लगाने लगी। इससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह हिंदू कार्यकर्ता इकट्ठा हुए तथा मसकनवा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिए। सूचना मिलने पर एसएचओ परशुरामपुर पहुंचे लेकिन हिंदू कार्यकर्ता महिला तथा उसके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर सीओ हरैया भी पहुंच गए हैं। बातचीत चल रही है, स्थिति सामान्य है।