उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक घर में आग लगने की खबर सामने आई है। हादसे में एक 72 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 16 बकरियों की भी जान चली गई है। यह पूरा मामला बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव का बताया जा रहा है। अभी आग के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।