फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिट्टी में दफन मिला महिला का शव, सिर धड़ से था अलग

Mon, 11 Jul 2022 04:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बकरी चराने गई महिलाओं को मिट्टी के ऊपर बाल देखकर शक हुआ, सोमवार सुबह पुलिस ने जमीन से शव को निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बस्ती समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जाता कर्मा गांव के पूरब तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मौरी परासी गांव के समीप सरयू नहर के माइनर के निकट मिट्टी में दफन किया हुआ महिला का शव मिला। रविवार शाम को बकरी चराने गई गांव की महिलाओं व बच्चों ने कुछ बाल देख कर अनहोनी की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन


सूचना पर गांव के लोग पहुंचे तो देखा कि नहर में एक शव दफनाया गया है। उसके बड़े-बड़े बाल मिट्टी के ऊपर बगल में पड़े थे। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शंशाक शेखर राय व फोरेंस्सिक टीम के मंजीत कुमार ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। तो पाया गया कि सिर कंकाल बन गया। जो कि धड़ से अलग था। जिसे साड़ी में बांध कर वहां ढेर सारा नमक रखा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक शव 60 प्रतिशत सड़ चुका था। साड़ी खोलकर शव बाहर निकाला गया। मृतका लोवर व शूट पहन रखी थी और लाल रंग का बूटादार दुपट्टा बरामद हुआ। मौके आधा दर्जन गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें