फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता का मूल मंत्र है समय प्रबंधन: हरीश द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में सफलता का मूल मंत्र है समय प्रबंधन: सांसद
विज्ञापन

बस्ती। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में समय प्रबंधन का बड़ा महत्व होता है। सभी को समय का पालन करते हुए हर कार्य एक निश्चित अनुशासन में रहकर करना चाहिए। हर व्यक्ति से सौम्य व्यवहार रखने के साथ ही शरीर की भाव भंगिमाएं भी समयानुकूल रखना चाहिए।
यह कहना है सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय गौरा के सभागार में आयोजित ‘संवाद’ व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों की रूपरेखा रखते हुए सांसद ने कहा कि व्यक्ति के भीतर राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि है। सांसद ने पुस्तकालय की स्थापना के उद्देश्य, सुविधाओं व भावी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय की महत्ता व उसकी भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने टीम एडूलीडर्स की ओर से चयनित सभी 14 ब्लॉकों व नगर क्षेत्र में स्थित परिषदीय स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे एक सौ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुस्तकालय सचिव विवेकानंद मिश्र ने आभार ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश पाल चौधरी, विनय शुक्ल, नितेश शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, शशांक शुक्ल, राकेश पांडेय, बृजेश गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें